राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी के निर्देशानुसार, प्रभारी शहर जिला कांग्रेस राजनांदगांव श्री अरुण सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में तथा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध लगातार संघर्षरत, लोगों के मूलभूत अधिकारों के प्रति जागृति उत्पन्न करने के लिए सदैव स्मरणीय छत्तीसगढ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीरनारायण सिंह जी के शहादत दिवस पर शुक्रवार 10 दिसंबर को छग के प्रथम क्रांतिकारी शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर कांग्रेस भवन में शहीद वीर नारायण सिंह जी की तैलचित्र पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ कांग्रेसी व शहर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शशिकांत अवस्थी ने संगोष्ठी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय स्वतंत्रता सेनानी वीर नारायण सिंह का जन्म सोनाखान के जमीदार परिवार में सन 1795 में हुआ था। आजादी की लड़ाई में ऐतिहासिक योगदान और उनकी वीरतापूर्वक शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीद वीर नारायण सिंह द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के विरूद्ध कड़ा संघर्ष किया गया। वे अपने जनता के दुख, दर्द को दूर करने अंग्रेजों से भिड़ गए। 10 दिसंबर 1857 को अंग्रेजों द्वारा रायपुर जयस्तंभ चौक में उन्हें फांसी दे दी गई तथा सात दिनों तक उन्हें फांसी के तख्ते पर अंग्रेजों द्वारा प्रताड़ित किया गया। जिससे की कोई दूसरा स्वतंतत्रा संग्राम सेनानी सर न उठा सके। लेकिन वीर नारायण सिंह के क्रांतिकारी विचारों से समूचा छत्तीसगढ़ आंदोलित हो चुका था।
आदिवासी कांग्रेस प्रकोष्ठ के जिलाउपाध्यक्ष एवं पार्षद गामेन्द्र नेताम ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह जी सच्चे देश भक्त एवं गरीबों के मसीहा थे। वे आदिवासी समाज सहित देश के गौरव, संस्कृति, अस्मिता की हमेशा रक्षा की है। उन्होने कहा कि गरीबों और किसानों के जीवन में खुशहाली लाना शहीद वीर नारायण सिंह का सपना था। हम सबको मिलकर छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाना है, तभी पुरखों का सपना पूरा होगा। प्रमोद बागड़ी ने शौर्य भरे जीवन को संबोधित कर उनके योगदान को नमन किया। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष यहया खान, मामराज अग्रवाल, झम्मन देवांगन, लक्ष्मण सिन्हा, भरत सोनी, भोला यादव, विष्णु सिन्हा, सुरेन्द्र देवांगन, विकास गजभिए, संदीप जायसवाल, फरमान अली व अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे। उक्त संगोष्ठी सभा का संचालन दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने किया। यह जानकारी शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने दी।