दिल्ली से प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मण यादव होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
शांतिनगर में 21 जनवरी दिन शनिवार को संविधान महासभा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप प्रखर-विद्वान क्रांतिकारी वक्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मण यादव होंगे। डॉ. लक्ष्मण यादव का राजनांदगांव संस्कारधानी में प्रथम आगमन होने जा रहा है जिनके वक्तव्य को सुनने के लिए सभी जाति-धर्म के लोग बहुत ही उत्साहित हैं। संविधान महासभा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संविधान के प्रति लोगों को जागरूक करना है ताकि लोग अपने संवैधानिक हक – अधिकारों के बारे में जान समझ सकें। यह आयोजन बौध्द सेवा समिति एवं रमाआई महिला मंडल करुणा बुध्द विहार के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस समिति के माध्यम से पूर्व में भी 26 नवम्बर संविधान दिवस के अवसर पर संविधान सप्ताह नाम से शहर सहित गाँव-गाँव में जाकर संविधान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संविधान सप्ताह अभियान चलाकर संविधान की विशेषताओं को जन-जन तक पहुंचाने का सकारात्मक कार्य किया गया। 21 जनवरी संविधान महासभा के आयोजन में प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मण यादव को सुनने के लिए राजनांदगांव के अतिरिक्त छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। भारतीय संविधान किसी जाति-धर्म या व्यक्ति विशेष के लिए नहीं है बल्कि भारत देश में रहने वाले प्रत्येक नागरिकों के लिए है। भारतीय संविधान को पढ़ना, समझा, जानना, मानना और उसकी रक्षा करना भारत के प्रत्येक नागरिकों का कर्त्तव्य है। भारतीय संविधान भारतवासियों का मान, सम्मान और स्वाभिमान का सुरक्षा कवच है। अपने स्वाभिमान के रक्षा कवच भारतीय संविधान के महत्व को समझना सभी भारतवासियों के लिए बहुत ही आवश्यक है। आयोजक समिति आप सभी सामाजिक बंधुओं से अपील करती है कि संविधान महासभा के इस आयोजन में सभी जाति-धर्म के सामाजिक साथी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर संविधान के महत्व को जाने, समझे और कार्यक्रम का लाभ प्राप्त करें। यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष संदीप कोल्हाटकर के द्वारा प्रदान की गई।