राजनांदगांव। शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय में गत् 17 सितंबर को समस्त कर्मचारी साथियों के द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती हर्षोल्लासपूर्वक मनायी गयी।
सहायक संचालक नकुल धु्रव, की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुए इस पूजन कार्यक्रम में समस्त कर्मचारी साथियों ने नव-निर्माण के देवता भगवान श्री विश्वकर्मा जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना व प्रार्थना की।
इस अवसर पर ईन्दर सिंह (ओवरसियर), छग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला सचिव व विभागीय उप समिति के जिला संयोजक आनन्दकुमार श्रीवास्तव, राकेश अहिरवार, जेम्स ओलीवर मिंज, शेख अमीर, बालकराम पैकरा, शंकरलाल सिन्हा, चंदन देवांगन, कमल कुलदीप, कमल यादव, देवेंद्र राव, मदन कोल, विजय देवांगन, सुरेश कुलदीप, मानसिंह सिन्हा, गजानंद देवांगन, हरि साहू, मेहतरू राम, खिलेंद्र परते, अमरौतिन बाई, जनकदुलारी साहू, आशा सावरकर, उमेश ओझा, नौशादा परवीन, सविता वर्मा आदि उपस्थित रहे।