चेम्बर ऑफ कामर्स के सदस्यगण भी रहें मौजूद
राजनांदगांव। शहर के शिवनाथ वाटिका में आज चौथे दिन भी गरबा प्रेमियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। आयोजन में मुख्य रूप से चेम्बर ऑफ कामर्स के सदस्यगण उपस्थित रहे।
उक्त आयोजन में बेस्ट गरबा मेल के लिए युवराज वर्मा, बेस्ट गरबा फिमेल के संगीता साहू, बेस्ट डे्रेसअप मेल के लिए आर्यन, बेस्ट डे्रसअप फिमेल केलिए प्रिया सोनी, बेस्ट किड सूर्यकांत शर्मा एवं बेस्ट फेस ऑफ द इवनिंग के लिए दिव्या जंघेल को पुरस्कृत किया गया। उक्त जानकारी सौरभ काकरिया एवं प्रियेश जैन ने दी।