राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एवम् कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर प्रकाश अनंत एवम जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज खान, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा की अनुशंसा पर कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार राजनांदगांव जिला अध्यक्ष अरशद खान ने कांग्रेस पार्टी में सक्रियता एवम सामाजिक उत्कृष्ट कार्यों की वजह से शुभम कसार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार विभाग का राजनांदगांव जिला महासचिव नियुक्त किया ।
इस नियुक्ति पर उन्होंने जिला अध्यक्ष अरशद खान को धन्यवाद एवम् आभार देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वो पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निभायेंगे। श्री कसार को शहर कांग्रेस के महामंत्री नसीर जिंदरान,अमित चंद्रवंशी,हनी गरेवाल,बबलू कसार,विशु अजमानी, तौसीफ गोरी,प्रियांश भीमटे, आशु वैष्णव आदि कांग्रेसजानो ने शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी विशु अजमानी द्वारा दी गई।