राजनांदगांव, । स्थानीय दिग्विजय महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के सेवानिवृत्त प्राध्यापक स्व. डॉ. बी. के. तिवारी की धर्मपत्नी श्रीमती बीना तिवारी का बुधवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं।
स्व. श्रीमती बीना तिवारी का कल स्थानीय मठपारा लखोली स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वे भारतीय जीवन बीमा निगम खैरागढ़ के ब्रांच मैनेजर ज्ञानेन्द्र तिवारी, श्रीमती पद्मजा पाण्डे, श्रीमती शैलजा नायर, श्रीमती नीरजा पाण्डे एवं श्रीमती निरूपमा पंत की माता थी।