राजनांदगांव I श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज ट्रस्ट में संपन्न हुवे नए अध्यक्ष के चुनाव में समाज सेवी , कुशल उद्योगपति, प्रफुल परमार जी निर्विरोध अध्यक्ष बने I आपकी इस पद पर वरणी से पूरे समाज में एक खुशी की लहर छा गई I आप राष्ट्रीय संस्था महासभा में वर्तमान सत्र के सलाहकार अध्यक्ष है। इसके पूर्व आप इसी संस्था के अध्यक्ष रहते सामाजिक सेवा में राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराते अमूल्य योगदान दिया I आप की सामाजिक सेवाभाव के एक नही अनेक रूप देखने मिलते है I आप गुजराती शिक्षण संघ के अध्यक्ष भी रह चुके है I आप ने अशोक इंजीनियरिग कॉलेज के डायरेक्टर भी रहे है I स्थानीय कच्छ गुर्जर समाज के अध्यक्ष बन समाज भवन का निर्माण कार्य और अनेक सामाजिक गतिविधियों को वेग मिला I गायत्री परिवार की संस्था के साथ आप नगर की अनेक संस्था से जुड़ अनवरत सेवा प्रदान कर रहे है I ट्रस्ट के अध्यक्ष बनने पर समाज की प्रगति की अनेक योजनाओं को साकार करने आप कृतसंकल्पि है। आपके कार्यकाल में समाज नई ऊंचाइयों को छुवेगा और समाज के अंदर सौहाद्र पूर्ण वातावरण का निर्माण भी होगा।जनहित के अनेक कार्य होगे।