आरोपियो द्वारा मृतक को थम्सअप (कोल्ड्रिग) में जहर मिलाकर पिलाकर की गई हत्या…
सायबर सेल राजनांदगांव एवं थाना सिटी कोतवाली
राजनांदगाँव पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, हत्या के 04 आरोपियों को पुलिस ने किया गया गिरफ्तार
आरोपियो द्वारा मृतक को थम्सअप (कोल्ड्रिग) में जहर मिलाकर पिलाकर किया गया हत्या
मुख्य आरोपी प्रकाश गोलछा के घटना फार्म हाउस में हत्या कर शव को इण्डियन पब्लिक स्कूल, सुरेश राईस मिल पार्रीनाला के पास लाकर फेंका गया
चारों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
मुख्य आरोपी प्रकाश गोलछा घटना बाद फरार है, जो शीघ्र पुलिस के गिरफ्त में होगा।
नाम आरोपियान:-
- दयाराम साहू पिता खेदू साहू उम्र 36 साल साकिन छछानपहरी थाना अंबागढ़ चैकी जिला मोहला मानपुर अंo चैकी (छ0ग0)
- मनीष खुटेल पिता रूपनाथ खुटेल उम्र 21 साल साकिन महरूम थाना डोगरगांव जिला राजनादगांव (छ०ग०)
- नितेश सेन पिता मदन सेन उम्र 27 साल साकिन बैलापसरा गणेश मंदिर के पीछे वार्ड नं0 15 राजनांदगांव (छ०ग०)
- प्रेमेन्द्र निर्मलकर पिता तिलक राम निर्मलकर उम्र 37 साल साकिन रानीतराई रोड थाना देवरी जिला बालोद (छ०ग०)
राजनांदगांव. दिनांक 22.11.2023 को सूचना मिला की पार्रीनाला इण्डियन पब्लिक स्कूल, सुरेश राईस मिल के पास एक अज्ञात पुरुष उम्र करीबन 50-55 वर्ष का शव पड़ा है कि सूचना पर मौका पहुंचकर प्रार्थी रंजन दास साहू पिता इतवारी दास साहू उम्र 48 साल सकिन पार्रीकला थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव की रिपोर्ट पर मौके पर मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। पंचनामा कार्यवाही के दौरान परिजन श्रीमती दीपा गुरु पति दीपंकर गुरू द्वारा मृतक के शव को देखकर अपने अपन बड़े भाई सुरेश कुमार जोशी पिता स्व० मदन लाल जोशी उम्र 52 साल साकिन अरिहंत टावर मानव मंदिर चैक के पास राजनांदगांव के रूप में पहचान किया गया। नंबरी मर्ग क्र० 83 / 23 धारा 174 जाoफौ० कायम कर शव का पीएम कराया गया।
मर्ग जांच के दौरान दिनांक 24.11.2023 को ज्ञानचंद बाफना अरिहंत टॉवर राजनांदगांव द्वारा मर्ग से संबंधित शिकायत किया कि आटो चालक अफजल खान के माध्यम से एक टाइपशुदा और एक हाथ में लिखा पन्ना मिला है. जिसमे टाइपशुदा पन्ने को पढ़ने पर जेल भेजने का डर दिखाकर उद्यापन करने की नियत से लिखा प्रतीत हुआ। आटो चालक अफजल खान से पुछने पर बताया कि मुझे नितेश और उसके साथी ने लिफाफा देकर ज्ञानचंद बाफना के पास छोड़ने बोला था, नितेश ने पूछताछ में बताया कि उसे प्रेमेन्द्र निर्मलकर गुरुनानक चैक में मिला और बोला की एक बड़ा पार्टी हाथ लगा थोड़ा रिस्क वाला काम है, साथ देगा तो तुझे भी हिस्सा मिलेगा। जिस पर मै उतावला होकर पुरी बात पुछा तो प्रेमेन्द्र ने बताया की प्रकाश गोलछा प्लान बनाया है कि ज्ञानचंद माफना को फसाना है। इसी प्लान के तहत दिनांक – 21.11.2020 दोपहर को ज्ञानचंद बाफना के नौकर सुरेश कुमार जोशी को में एवं मनीष खुटर, दयाराम साहू, एवं प्रकाश गोलछा मिलकर थमाज में जहर मिलाकर पिलाकर मार दिये है। जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल परिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोहित गर्ग के मार्ग दर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के दिशा निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में घटना में संलिप्त व्यक्तियों की पतासाजी हेतु तत्काल थाना स्टॉफ एवं सायबर सेल राजनांदगांव के संयुक्त रूप से टीम गठित कर आरोपी 1 दयाराम साहू पिता खेदू साहू उम्र 30 साल साकिन छछानपहरी थाना अंबागढ़ चौकी जिला मोहला मानपुर अं० पैकी 2 मनीष सुटेल पिता रूपनाथ खुटेल उम्र 21 साल साकिन महरूम थाना डोगरगांव जिला राजनादगांव 3 निवेश सेन पिता मदन सेन उम्र 27 साल साकिन बैलापसरा गणेश मंदिर के पीछे वार्ड नं0 15 राजनांदगांव 4 प्रेमेन्द्र निर्मलकर पिता तिलक राम निर्मलकर उन 37 साल साकिन रानीतराई रोड थाना देवरी जिला बालोद छ०म० को घेराबंदी कर पकड़े पूछताछ पर उपरोक्त आरोपियो द्वारा प्रकाश गोलछा के कहने पर पैसे के लालच में आकर प्रकाश गोलछा के साथ मिलकर सुरेश कुमार जोशी पिता स्व० मदन लाल जोशी उम्र 52 साल साकिन अरिहंत टावर मानव मंदिर चैक के पास राजनांदगांव को प्रकाश गोलछा के फार्म हाउस में थम्सअप में जहर मिलाकर उसे पिलाकर मारकर उसके शव को कार से पार्रीनाला के पास इण्डियन पब्लिक स्कूल, सुरेश राईस मिल के पास ले जाकर फेंकना एवं उसके गमछा और जूता को रानी सागर तालाब में फेंक देना बताये आरोपीगणों के कब्जे से पेश करने पर थम्सअप, का बोतल, पायजन का शीशी, डिस्पोजल गिलास, रस्सी घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त किया गया कि आरोपियों के खिलाफ अपठक्र० 879/23 धारा 302, 201, 120 बी भादवि० कायम कर विवेचना में लिया गया। चारों आरोपियों के विरूद्ध प्रर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से आज दिनांक 25.11. 2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय पेश किया गया। आरोपियों का जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया।
गिरफ्तार आरोपी नितेश सेन पिता मदन सेन आदतन आरोपी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में थाना कोतवाली में अपoक्र0 231/17 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट अप0क्र0 466/19 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि कायम कर चालान किया गया है, तथा धारा 151 / 107 116 (3) जा०फा० के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है।
प्रकरण के मुख्य आरोपी प्रकाश गोलछा के विरूद्ध पूर्व में थाना कोतवाली में अपक्र० 171 / 2010 धारा 120 बी, 406, 467, 468, 471, भादवि0 एवं अप०क्र० 155/2022 धारा 3, 45, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 दर्ज कर चालान किया गया है। जो घटना के बाद फरार हो गया है, जिसकी सरगर्मी से पतासाजी कर शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री एमन साहू, उप निरी० रतन सिंह नेताम, सउनि० दरबारी तारम, प्र०आर० जी० सरिल, संदीप चैहान, आरक्षक रामखिलावन सिन्हा, अनिवाश झा, प्रख्यात जैन प्रदीप जायसवाल, रूपेन्द्र वर्मा, रंजीत चैरसिया, चतुर दास भुवनेश्वर जायसी, बेनूराम नेताम तथा जिला सायबर सेल राजनांदगांव टीम के सउनि० द्वारिका प्रसाद लाउने, सुमन कर्ष, प्र०आर० बसंत राव, अनित शुक्ला, आरक्षक मनीष वर्मा, अवध किशोर साहू, दीपक जाटवर, हरिश ठाकुर, परिवेश वर्मा, आदित्य ठाकुर, हेमंत साहू, मनोज खुंटे, अमिल सोनी एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।