डॉगरगढ़। किसान नेता हेमलाल वर्मा के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने गत दिनों सीतागोटा से महाराष्ट्र बार्डर सड़क का जायजा लिया। लगभग 3 किलोमीटर लंबी इस सड़क को दलदल और गड्ढे से भरा पाया गया। सड़क की जर्जर हालत के विरोध करते हुए धान रोपाई किया गया। इस दौरान आत्माराम कंवर, देवेन्द्र साहु, ढालचंद मेश्राम, रामाधार ओझा, सुरेन्द्र सेऊतकर, अनुज चंद्रवंशी, राधेश्याम, रूपुराम कंवर, रतिराम कंवर, संजय शेंडे, सुमेरी वर्मा, जीवन यादव, पल्टू राम, उदय राम,
जयप्रकाश, शालिक राम, नंदकुमार, धनीराम, बिरेन्द्र कंवर, दीपक निर्मलकर सहित अन्य मौजूद थे।