छुरिया से घर लौटते समय सड़क पर मवेशी से टकराया युवक, मौके पर हुई मौत

राजनांदगांव। बम्हनी चारभांटा निवासी युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक छुरिया से अपने घर लौट रहा था, जब पैरीटोला जाने के मोड़ के बाद उसकी बाइक एक मवेशी से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक और मवेशी दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 24 वर्षीय रुपचंद मंडावी पिता जीवराखन मंडावी के रूप में हुई है। यह दुर्घटना करीब रात 10:40 बजे की बताई जा रही है, और टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
