नकली को असली बताकर गिरवी रखवाई गले की पत्ती
राजनांदगांव । सिनेमा लाईन स्थित कोचर ज्वेलर्स में दो महिला एक पुरुष एक बच्चे के साथ पहुंचे थे उन्होंने बीमारी का बहाना बनाकर सोने की गले की पत्ती गिरवी रखवाने पहुंचे, समान दिखाया, दुकानदार ने जब बीमारी के बारे में सुना तो उन्होंने विश्वास में वो गले की पत्ती गिरवी रख लिया, और महिला को साठ हजार रूपए दे दिए, और महिला और उसके साथ आए लोग वहा से चले गए। जब वहा कर्मचारी ने उस सोने की जांच की तो पता चला की उक्त सोना नकली है। जिसकी जानकारी मिलते ही दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। खबर लिखे जाने तक मौके पर पुलिस मौजूद है और उक्त मामले की जांच जारी है।
