राजनांदगांव . ससदीय क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेेय की पत्नी के मोबाईल में वाटसअप कॉल के माध्यम से सुबह लगभग 9 बजे फोन आया उनके पुत्र के द्वारा फोन कॉल रिसीव किया गया जिसमें उन्हें धमकी दी गई की तुम्हारे पिता को दो दिनों के भीतर उठा लिया जायेगा जब उनके पुत्र ने अपनेे पिता का नाम पूछा तो उन्होंने सांसद संतोष पाण्डैय कहा.. इस प्रकार धमकी भरेे फोन आने से संतोष पाण्डेय ने इसकी शिकायत एसपी कबीरधाम को लिखित में की है और उन्हाेंने परिवार की सुरक्षा के प्रति चिंतित है. उन्होंने पत्र में कॉल की जांच व कार्यवाही करने की मांग की है .
जांच में पता चला कि नंबर पाकिस्तान का है। इसके बाद पुलिस के आला अफसर प्रकरण की जांच कर रहे हैं।