oplus_4194304
17 आरोपियों की गिरफ्तारी, करोड़ों रुपये के संदेहास्पद ट्रांजेक्शन की जांच जारी
राजनांदगांव पुलिस ने साइबर अपराधों में प्रयुक्त म्यूल बैंक खातों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली और बसंतपुर क्षेत्र में 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर साइबर ठगी में बैंक खाते उपलब्ध कराने का आरोप है।
थाना कोतवाली क्षेत्र में 17 बैंक खातों के जरिए 70.83 लाख रुपये की ठगी की गई थी, जबकि छह करोड़ रुपये से अधिक के संदेहास्पद ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली है।
इसी तरह, थाना बसंतपुर क्षेत्र में 6 बैंक खातों से 27.32 लाख रुपये की ठगी की गई और करीब 2.74 करोड़ रुपये के संदेहास्पद लेन-देन का पता चला है।
गिरफ्तार आरोपियों को धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111(3)(5) बीएनएस के तहत जेल भेजा गया है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे लालच में आकर अपने बैंक खाते, एटीएम, सिम या चेकबुक को किसी को न दें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आरोपीगण:1. एवन दास मानिकपुरी पिता चंद्रभूषण दास मानिकपुरी, उम्र 42 वर्ष, सहदेव नगर, भदौरिया चौक, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।
2. चम्पेश कुमार देवांगन पिता स्व. छेदीराम देवांगन, उम्र 26 वर्ष, दिनदयाल अपार्टमेंट, कमला कॉलेज रोड, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।
3. नितेश साहू पिता कृष्णकांत भट्ट, उम्र 44 वर्ष, नेहरू नगर, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।
4. पूनमचंद साहू पिता मेघुराम साहू, उम्र 29 वर्ष, ग्राम गठुला, ओपी चिखली, जिला राजनांदगांव।
5. शेख फैजान पिता शेख फैमुद्दीन, उम्र 24 वर्ष, केला बाड़ी, रजा कॉलोनी, थाना पदनाभपुर, जिला दुर्ग।
6. मिहिर साहू पिता निलेश्वर साहू, उम्र 22 वर्ष, लखोली, सतनाम चौक, वार्ड नं. 35, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव।
7. चेतन मंडावी पिता श्यामसाय मंडावी, उम्र 26 वर्ष, ग्राम रामपुर, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव।
8. नागेश्वर बोरकर पिता स्व. सालिकराम बोरकर, उम्र 31 वर्ष, ग्राम रामपुर, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव।
9. हिमांशु पात्रे पिता मुकेश पात्रे, उम्र 29 वर्ष, मोतीपुर, रामनगर, ओपी चिखली, जिला राजनांदगांव।
10. मोहम्मद सलीम पिता अब्दुल सत्तार, उम्र 24 वर्ष, खजरी, थाना घुमका, जिला राजनांदगांव।
11. चेतन निर्मलकर पिता बैसाखू निर्मलकर, उम्र 38 वर्ष, ग्राम रामपुर, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव।
12. विजय कुमार देवांगन पिता स्व. अमरसिंह देवांगन, उम्र 45 वर्ष, मोतीपुर, सुभाष चौक, ओपी चिखली, जिला राजनांदगांव।
थाना बसंतपुर
13. मोहित जयसिंघानी पिता पवन जयसिंघानी, उम्र 21 वर्ष, ममता नगर, गली नंबर 03, वार्ड नं. 23, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव।
14. शरद हरिहारनो पिता स्व. राधेश्याम हरिहारनो, उम्र 46 वर्ष, दीवानपारा, वार्ड नं. 24, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव।
15. प्रवेश मेश्राम पिता शिव कुमार मेश्राम, उम्र 34 वर्ष, रामनगर, मौलीपुर, वार्ड नं. 06, पुलिस चौकी चिखली, जिला राजनांदगांव।
16. गौरव चौहान पिता टीकम सिंह चौहान उम्र 32 साल निवासी भरकापारा पुराना बस स्टैण्ड वार्ड नं0 27 थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव।
थाना घुमका
17. लक्ष्मण कुमार पिता प्यारे लाल शान, उम्र 29 वर्ष, ग्राम हरडुवा, थाना घुमका, जिला राजनांदगांव।