राजनांदगांव। 10 अप्रैल को सिंधी भाषा दिवस के अवसर पर सिंधी समाज व भारतीय सिंधु सभा महिला विंग तत्वाधान में सिंधी भाषा ,संस्कृति के संरक्षण व विकास पर चर्चा कर सिंधी भाषा दिवस मनाया गया l कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों द्वारा सिंधी गायन मुहावरे सिंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था जिसमें महिलाओं , बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया l कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नगर निगम एमआईसी सदस्य राजा मखीजा समाजसेवी मन्नू माल मोटलानी, जी समाजसेवी महेश मोटवानी जी गुरमुख दास वाधवा जी अर्जुन दास पंजवानी जी के अतिथि में कार्यक्रम संपन्न हुआ l
रिद्धि सिद्धि सिंधी समाज के अध्यक्ष रमेश गंगवानी ने बताया कि भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में 10 अप्रैल 1967 को सिंधी भाषा को शामिल किया गया था इसलिए प्रतिवर्ष इस दिन को सिंधी भाषा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है सिंधी भाषा बहुत ही प्राचीन एवं वैज्ञानिक समृद्ध भाषा है जिसमें मिठास तो है ही साथ ही अपना तो का भाव भी है l

कार्यक्रम में उपस्थित पूज्य सिंधी पंचायत हेमू कालानी नगर के अध्यक्ष मन्नूमल मोटलानी ने कहा कि आज की पीढ़ी सिंधी भाषा से दूर होते जा रही है ऐसे में समय की आवश्यकता है कि इस तरह के आयोजन कर वर्तमान पीढ़ी को अपनी बोली संस्कृत भाषा से परिचित कराया जाए l
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिंधी व्यंजन दाल पकवान का आनंद महिलाओं बच्चों एवं पुरुषों ने लिया इस अवसर पर विशेष रूप से सहयोग समाजसेवी शंकर ज्ञानचंदानी ,लकी रूपवानी, विक्की वाधवानी, घनश्याम दास गंगवानी, पंकज गंगवानी, अनूप दरयानी कपिल अंदानी एवं भारतीय सिंधु सभा महिला विंग से पूजा मोटलानी हेमा मखीजा नीता मोटवानी भाविका मोटवानी, निशा मोटवानी बबीता भोजवानी, रिया अंदानी, तुलसी वाधवानी.आदि का विशेष रूप से सहयोग रहा।