राजनांदगांव, पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती 25 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी सुशासन दिवस के रूप में मनाती है । जिसके तहत प्रत्येक मंडल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि इस दिन मंडल स्तर पर सुशासन दिवस का कार्यक्रम मनाया जाएगा, और युग पुरुष श्रदेय अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प भी कार्यकर्ता लेते हैं। हर गांव में सफाई अभियान भी चलाया जाएगा, हफ्ते भर अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार द्वारा घोषित किए गए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस को भी मंडल स्तर पर मनाया जाएगा।
भाजपा के जिला मंत्री गिन्नी चावला ने बताया कि वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरु सिंह सभा द्वारा साहिबजादो की शहादत अवसर पर 26 दिसंबर शाम 5 बजे आयोजित संगोष्ठी में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। गिन्नी चावला ने सभी कार्यकर्ताओं को उक्त कार्यक्रम में उपस्थित का आह्वान किया है।