राजनांदगांव। शहर के गंज चौक के रहने वाले 21 वर्षीय लापता युवक अंश खंडेलवाल का शव अधजली हालत में मिलने के मामले में पुलिस जांच कर रही है। शहर के बाहर स्थित फरहद चौक से कुछ दूर एक झाड़ी के पीछे बीते दिनों युवक का शव मिला। 28 अक्टूबर से युवक लापता था। फरहद चौक में उसकी बाइक मिली थी। पुलिस एवं परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सप्ताहभर बाद फरहद चौक में पुलिस को लाश मिली जिसकी शिनाख्ती में गुम युवक अंश के हाथ में बंधे धागे और चाबी तथा मोबाईल फोन के जरिये उसकी पहचान हुई।
यह खबर सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। कारोबारी राजेश खंडेलवाल के सुपुत्र की खोजबीन के लिए पुलिस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि मौके पर अंश खंडेलवाल का शव अधजली हुई स्थिति में मिली।
सूत्रों का कहना है कि पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। वहीं परिजन खुदकुशी जैसा घातक कदम उठाने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस के लिए जल्द ही मौत की स्थिति का खुलासा करने का दबाव बढ़ गया है. कि अंश खण्डेलवाल ने हत्या की या आत्महत्या जिसे लेकर शहर में तरह तरह की चर्चा होने लगी हे. इस मामले में परिवार के लोग सहित समाज एवं व्यापारी वर्ग में आक्रोश है कि अब तक पुलिस ने इस मामले में कोई खुलासा नहीं किया है जिसे लेकर अतिशीघ्र उग्र आंदोलन करने की तैयारी की जा रही है जब इस संबंध में राजेश खंडेलवाल से बात की गई तो उन्होने यह कहा कि मेरा बेटा आत्महत्या नही कर सकता उसकी हत्या हुई अतिशीघ्र हमलोग में ज्ञापन देने भी जायेगें.