राजनांदगांव। प्रथम हाँस्पिटालिटी प्रशिक्षण केंद्र राजनांदगांव में तहत ग्रामीण युवाओं को दो माह प्रशिक्षण के बाद रोजगार से जोड़ा जा रहा है। प्रथम नामक मुंबई की समाजसेवी संस्था छत्तीसगढ़ राज्य में शिक्षा, असर, सेकंस चांस तथा कौशल विकास उन्नयन क्षेत्र में कार्यरत अग्रणीय संस्थाओं में से एक हैं। राजनादगांव जिले में विगत चार वर्षों से हॉस्पिटालिटी कोर्स का प्रशिक्षण युवाओं को निःशुल्क प्रदान कर रही हैं। राजनादगांव जिले के प्रतिवर्ष लगभग 200 युवा रोजगार से जुड़ रहे है, जिससे उनके आर्थिक स्थिति बेहतर करने प्रथम संस्था युवाओं को नई राह दिखा रही हैं। इस वर्ष अप्रैल से जुलाई तक 160 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण में मल्टीफंक्शनल ऑफिस एसोसिएट, फूड एंड बेवरेज, हाऊस कीपिंग कोर्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इसमे ऑफिस वर्क संबंधित कार्य के साथ हॉटल इंडस्टिज के बारे में युवा जानकारी हासिल कर रहे है। साथ मे कम्यूटर, सॉफ्ट स्किल, कम्युनिकेशन स्किल, लाइफ स्किल के शैशन का लाभ छात्राओ को मिल रहा है।
कोविड में भी रोजगार से जुड़े युवा
कोविड-19 में काफी युवाओं के बेरोजगार हुये हैं, उन्हें ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। अधिकतर अन्य दूसरे राज्य में मजदूरी, काम करने गये युवा अपने घर वापस लौटे थे, ऐसे में कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए काम कर रही प्रथम संस्था की पहल बेरोजगार युवाओं के लिए वरदान साबित हुई।
छुरिया विकासखंड से 18 छात्रा प्रशिक्षित
इस तीन माह में छुरिया विकासखंड से 18 छात्रा प्रशिक्षण में नामांकन किये वर्त्तमान में 9 छात्राएं अध्यनरत हैं। हेमा साहू ग्राम पतोरा, संतोषी कोडप्पा ग्राम दुर्रे बंजारी, पूजा कंवर गेंदाटोला, प्रभा कंवर गेंदाटोला, आशा तीतराम कोलियारी, निर्मेश जांगडे बेलरगोंडी, यशोदा कोर्राम, मोहगांव, सोनम दुर्रेबंजारी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस तीन माह में 160 युवाओं प्रशिक्षण में जोड़ने तथा प्रशिक्षण पूर्ण करने में ट्रेनर जया, हिरमत साहू, धनेश्वर साहू, रेखलाल कौशक, अलोक कुमार का विशेष योगदान है। ट्रेनिंग के बाद जॉब जरूरी प्रथम हॉस्पिटालिटी सेंटर राजनादगांव केंद्र प्रमुख सुभाष डोंगरे ने बताया कि प्रशिक्षण को तीन लेवल में बाटा गया हैं, इसमे स्टूडेंट को लेवल एक और लेवल दो ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाता है, उसके बाद उनको लेवल तीन में 45 दिन आवासीय प्रशिक्षण में प्रक्टिकल सिखाया जाता हैं तथा उन्हें कोर्स सर्टिफिकेट भी दिया जा रहा हैं। आवसीय प्रशिक्षण में छात्राओं का आवास एवं भोजन, यूनिफार्म की व्यवस्था निःशुल्क हैं, प्रशिक्षण के बाद जॉब करना जरुरी हैं।
तीन छात्राओं को मिला जॉब
20 अगस्त को ग्राम पठानढोडगी की तीन छात्रा रेणुका यादव, ज्योति चंद्रवंशी, सोनिया निषाद का सेलिब्रेटी रिसोर्ट हैदराबाद में प्लेसमेंट हुआ, इसका दस हजार सैलरी तथा आवास, भोजन की व्यवस्था हैं।