घर के पास रखी बाईक को उठा ले गए बाईक चोर, सीसीटीवी फुटेज में कैद
राजनांदगांव: सार्वजनिक स्थलों से बाइक की चोरी जिले के लिए कोई नई बात नहीं है और आये दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रही है. लेकिन अब चोरों का गिरोह बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने घर के आसपास भी दस्तक देने लगे है.
ताजा मामला राजनांदगांव जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंचन बाग में जहां बीती रात 2 चोरों ने बाइक उड़ा लिया है. मिली जानकारी के अनुसार हेमंत शर्मा कंचन बाग निवासी की हॉरनेट बाईक को देर रात करीब 2 बजे घर के पास से सी जी 08 जे 3963 नंबर की बाइक चोरों ने ताला तोड़कर उड़ा ली है. बाइक चोरी का पूरा घटनाक्रम भी वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। खबर लिखे जाने तक बाइक चोरो का पता नही चल पाया है।
देखे वीडियों ….