रहस्यमयी ढंग से घर के सामने रखे कार की हुई थी चोरी।
02 माह पूर्व ही प्रार्थी द्वारा खरीदी गई थी 21 लाख कीमत की मंहगी कार।
सैकड़ो सी.सी.टीव्ही फुटे ज खंगालने व टोलप्लाज की मद्दत से मिली सफलता।
थाना सोमनी और सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही।
आरोपी :- अलीफ सनी बेग पिता कलीमउल्ला बेग वार्ड नं.-28, रायगढ़ जिला रायगढ़, छ0ग0
राजनांदगांव . दिनांक 11.01.2023 को प्रार्थी मो.सदाब बेग पिता कलीमउल्ला बेग उम्र 26 साल निवासी मनकी एल.आई.जी.-09, थाना सोमनी जिला राजनांदगांव स्थाई पता रायगढ़ एच.बी.सी. कॉलोनी द्वारा थाना सोमनी आकर लिखित रिपोर्ट कराया कि प्रार्थी की कार टाटा हेरियर सफेद रंग क्रमांक-सी.जी.-13-ए.टी.-6403 दिनांक 07.01.2023 के रात 07ः30 बजे अपने मनकी वाले घर के सामने खड़ाकर रायपुर गया था जो दिनांक 08.01.2023 के शाम 05ः30 बजे घर आया तो उसकी कार टाटा हेरियर सफेद रंग क्रमांक-सी.जी.-13-ए.टी.-6403 नहीं थी। आसपास के लोगों से पूछताछ एवं अपने परिचित लोगों से पूछताछ करने पर कार के बारे में नहीं पता चला। अज्ञात आरोपी द्वारा कार चोरी कर लेजाने की रिपोर्ट पर थाना सोमनी में अपराध क्रमांक 03/23 धारा 379 भादंवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्री प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले के निर्देशन मे तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल राजनादगांव के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सोमनी श्री विनय सिंह बघेल एवं सायबर सेल प्रभारी उमेश बघेल के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया, जिनके द्वारा 02 टीम बनाकर अलग-अलग दिशाओं में रवाना किया गया था। टीम द्वारा बारिकी से सी.सी.टी.व्ही. फुटेज व टोल प्लाजा में चोरी गये गाड़ी की पतासाजी की गई। टोल प्लाजा ठाकुरटोला छ.ग., सांकोली, भण्डारा महाराष्ट्र में उपरोक्त टाटा हेरियर कार नागपुर की ओर जाते हुए पता चलने पर दोनों टीमों को अविलम्ब नागपुर महाराष्ट्र की ओर रवाना किया गया। टीम द्वारा लगातार सी.सी.टी.व्ही. फुटेज एवं तकनिकी सहायता से चोरी गये कार का रूट का पता लगाया गया। सैकड़ों सी.सी.टी.व्ही. फुटेज खंगालने के पश्चात कार सहित आरोपी का हुलिया प्राप्त होने पर प्रार्थी को उक्त फुटेज दिखाकर पहचान कराया गया जो हुलिया उसके भाई अलीफ सनी बेग जैसा प्रतीत होना बताया जो वर्तमान में कोटा राजस्थान में रहकर पढ़ाई कर रहा है। पुलिस टीम द्वारा तत्काल कोटा राजस्थान जाकर प्रार्थी के भाई को तलब कर पूछताछ किया गया। जिसके द्वारा पहले तो चोरी गये कार के संबंध में गोलमोल जवाब दिया गया। मनोविज्ञानिक ढंग से पूछताछ करने पर उसके द्वारा ही कार टाटा हेरियर सफेद रंग क्रमांक-सी.जी.-13-ए.टी.-6403 को चोरी करना स्वीकार किया गया, जिसके निशादेही पर चोरी गये वाहन को जप्त किया गया। चोरी का कारण पूछने पर आरोपी द्वारा बताया गया कि उसके भाई सदाब के पास 02 कार होने से 01 कार आरोपी द्वारा बार-बार मांगने पर नहीं देने व आपसी विवाद के कारण चोरी करना बताया। आरोपी अलीफ सनी बेग पिता कलीमउल्ला बेग वार्ड नं.-28, रायगढ़ को कोटा राजस्थान से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक विनय सिंह बघेल, प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक उमेश बघेल, थाना सोमनी से सउनि इश्राफिल, प्र.आर. राणा प्रसन्न्, आरक्षक सहबाज, सायबर सेल से आरक्षक मनीष मानिकपुरी, अवध किशोर साहू, मनीष वर्मा, आदित्य सिंह एवं हेमंत साहू की भूमिका सराहनीय रही।