*राजनांदगांव, प्रदेश भाजपा के आव्हान पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का आज जिला स्तर पर भूपेश सरकार के तुगलकी आदेश के खिलाफ जेल भरो आंदोलन का कार्यक्रम पूर्णता सफल रहा आंदोलन में 5000 कार्यकर्ताओं ने भूपेश सरकार के खिलाफ आक्रोशित होकर जेल भरो आंदोलन में अपनी गिरफ्तारी देकर बिगुल फूंका। मुख्य वक्ता की आसंदी से पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव की संस्कारधानी में विभिन्न त्योहार आयोजित किए जाते हैं, जिसके लिए शोभायात्रा के रूप में जुलूस निकाले जाते हैं, जिसमें गणेश चतुर्थी हनुमान जयंती, महावीर जयंती, प्रकाश पर्व, ईद, अंबेडकर जयंती,बुद्ध जयंती एवं विभिन्न प्रकार के आयोजनों में प्रशासन की 19 बिंदुओं की सहमति पत्र भरना एवं उस प्रारूप के अंतर्गत आयोजकों की जवाबदारी होना असंभव प्रतीत होता है, ऐसा लगता है की भूपेश सरकार ने अपने कार्यकाल से परेशान जनता के हाव-भाव को समझ चुकी है, इसलिए आज लगभग 4 वर्षों में जो घोषणा पत्र में भूपेश सरकार ने वायदे किए थे, उसमें सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। इसलिए सभी क्षेत्र सभी वर्ग के लोगों ने सरकार के खिलाफ आने वाले समय में आंदोलन प्रदर्शन की रूपरेखा तय की है, जिसमें पटवारी, आंगनबाडी महिलाएं, स्व सहायता समूह, शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण बेरोजगार युवा, शराब से पीड़ित महिलाएं, इत्यादि ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंका है, इसलिए ऐसे आंदोलनों को अपने 19 बिंदुओं के माध्यम से कुचलने का कुत्सित प्रयास प्रदेश में बैठी हुई भूपेश सरकार कर रही है। लोकतंत्र के इस स्वरूप में विपक्ष की आवाज को दबाने का जो प्रयास प्रदेश में बैठी हुई सरकार कर रही है उसे भाजपा इस आंदोलन के माध्यम से चेतावनी देना चाहती है कि अगर आज के इस गिरफ्तारी एव आंदोलन के पश्चात भूपेश सरकार ने यह कानून वापस नहीं लिया तो भाजपा चैन से नहीं बैठेगी और इससे भी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डॉ रमन सिंह ने कहा कि आज फसल बीमा के हजारों गांव में पेंडिंग बता कर किसानों को परेशान किया जा रहा है जिसका ज्ञापन भी भाजपा ने सौंपा है। महिला स्व सहायता समूह की बहनों का रोजगार छीन कर को बड़े समूहों को काम दिया जा रहा है, इसी तरह से वर्मी कंपोस्ट खाद की अनिवार्यता समाप्त करने के हमने सरकार से कही है । डॉ रमन सिंह ने कहा कि आज युवा वर्ग 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता पाने की आस में सरकार को देख रहा है,वह ठगा गया है, ना भत्ता मिला और मैं नौकरी मिली है।

आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, लीलाराम भोजवानी, अशोक शर्मा, कोमल जंघेल, सरोजनी बंजारे, रामजी भारती, खेदुराम साहू, संजीव शाह, प्रदीप गांधी, संतोष अग्रवाल, सुरेश डूलानी,जिला महामंत्री सचिन बघेल, नीलू शर्मा, रमेश पटेल, कोमल सिंह राजपूत,सौरभ कोठारी, सहकारिता से शशिकांत द्विवेदी, किसान नेता अशोक चौधरी, पिछड़ा प्रकोष्ठ के नेता शिव वर्मा, नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, मजदूर नेता योगेश दत्त मिश्रा, पवन मेश्राम,आदिवासी नेता एम डी ठाकुर,महिला मोर्चा की किरण साहू, रेखा मेश्राम, पारुल जैन,नम्रता सिंह, पूर्णिमा साहू,आभा तिवारी,देव कुमारी साहू, युवा मोर्चा से मोनू बहादुर सिंह, सुमित भाटिया, गोलू गुप्ता,मनोज निर्वाणी, प्रखर श्रीवास्तव, चंद्रिका डडसेना, राजेश श्यामकर, योगेश खत्री, रघुवीर वाधवा, अरुण शुक्ला,अकरम कुरैशी, राजा माखीजा, हकीम खान, इरफान खान, आकाश चोपड़ा सहित मंडल अध्यक्ष तरुण लहरबानी, अतुल रायजादा, रोहित चंद्राकर, सहित सभी 20 मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन सावन वर्मा एवं दिनेश गांधी ने किया तथा आभार प्रदर्शन राजेंद्र गोलछा ने किया। मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज कार्यक्रम में दोपहर 1:00 से 4:00 तक धरने के माध्यम से सरकार की असफलता को लेकर नेताओं ने जमकर हमला बोला । हजारों की संख्या में पहुंचे युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की बहनों ने सरकार के खिलाफ आक्रोश और उत्साह के साथ लगातार नारेबाजी करते रहे और तत्पश्चात जुलूस के रूप में एक विशालकाय रैली के साथ डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में प्यारेलाल स्कूल पहुंचकर अपनी गिरफ्तारी दी गई,कुल 4218 लोगों की गिरफ्तारी का ऐतिहासिक प्रतिमान स्थापित किया गया एवम गिरफ्तारी के तुरंत पश्चात प्रशासन ने रिहाई का आदेश दिया।