राजनांदगाव
छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के नव-नियुक्त अध्यक्ष योगेशदत्त मिश्रा का आज स्वागत करने बडी संख्या मे जिला भाजपा कार्यालय मे मजदूर पहुचे थे फिर पार्टी कार्यालय के हॉल मे जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत व पार्टी के महामंत्री सौरभ कोठारी की उपस्थिति मे स्वागत का शानदार कार्यक्रम हुआ।
भाजपा मिडीया सेल द्वारा दि गई जानकारी के अनुसार इस दौरान स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा की योगेशदत्त जी पिछले 4 दशको से श्रमिक आंदोलनो से जुडे रहे वे सदैव सड़क की लड़ाई लडने से पिछे नही हटे उन्होने पुरा जीवन श्रमिको के लिए समर्पित कर दिया था उनके संघर्ष को देखते हुए पार्टी ने उन्हे यथोचित सम्मान दिया जिससे मजदूर क्षेत्र मे हर्ष व्याप्त है जिला भाजपा के महामंत्री सौरभ कोठारी ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल मजदूर के समाजिक विकास के लिए वर्षाे से कार्यरत है इसमे कल कारखानो व उद्योगो मे काम करने वाले मजदूर पंजीयन करा कर केन्द्र की मोदी सरकार व राज्य की विष्णु देव सरकार के श्रमिक हित की योजना का लाभ उठा सकते है योगेशदत्त जी के अध्यक्ष बनने से इस मंडल का और अधिक विकास होगा और अधिक-अधिक संख्या मे मजदूरों को लाभ मिलेगा वे एक अनुभवी मजदूर नेता है जिसका लाभ मजदूरो को मिलेगा।
समारोह मे अपने आत्मिय स्वागत पर आभार व्यक्त करते हुए योगेशदत्त मिश्रा ने कहा की देश का सर्वागीण विकास हो यह भारतीय जनता पार्टी और हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का लक्ष्य है आज देशभर मे 80 करोड़ गरीब मजदूर, किसानो व आम लोगो को मुफ्त मे राशन दिया जा रहा है सेना के तीनो अंगो को नए नए हथियार उपलब्ध कराया जा रहा है देश को पुर्णतः सुरक्षित बनाने के लिए बांगला देश पकिस्तान व चीन की सीमा को अभेद बनाए जा रहे है पूरे देश मे विकास की एक नई रफतार देखने को मिल रही है हम सब भारतीय जनता पार्टी के इस अभियान मे पूरी शक्ति के साथ जुडे़ है ताकि विकसीत भारत के स्वप्न को साकार किया जा सके इस दौरन प्रमुख रूप से राविन्द्र रामटेके, लक्ष्मी वर्मा, केशव राम सिन्हा, बाला राम साहू, दिपेश सोनकर, धर्मेन्द्र सोनकर, पालक यादव, कुशल यादव, रामेशर ठाकुर, डिकेश्वर यादव, प्यारे यादव, रोहित यादव, गुमान साहू, शत्रु, मोहित यादव, तुलसी ठाकुर, गोपाल यादव उपस्थित थे।