राजनांदगाव . आज राजनांदगाव एनएसयूआई ने दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य को दुर्ग विश्वविद्यालय के कुलसचिव से नाम एनएसयूआई पूर्व प्रदेश सयुंक्त महासचिव राजा यादव के नेतृत्व में मांग पत्र सौंपा गया।
एनएसयूआई पूर्व प्रदेश संयुक्त महासचिव राजा यादव ने बताया कि इस वर्ष दुर्ग विश्वविद्यालय के द्वारा जो परीक्षा फॉर्म जारी किया गया है उसकी 24 दिसंबर को आनलाइन आवेदन करने कि लास्ट डेट है लगाकर ग्रामीण इलाकों से शिकायतें मिल रही है कि ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म होने के कारण नेटवर्किंग की समस्या एवं पैसा रुक जाने की समस्या हो रही है जिससे छात्र छात्राएं फॉर्म भरने से वंचित हो रहे हैं।।
एनएसयूआई छात्र नेता शुभम प्रजापति ने कहा कि बार-बार नेटवर्क की समस्या के कारण छात्र-छात्राएं फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं एवं बहुत से छात्र-छात्राएं फॉर्म भरने से अभी सूख गए हैं इस कारण वार्षिक परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ाई जानी चाहिए।।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई पूर्व प्रदेश संयुक्त महासचिव राजा यादव, उमेश साहू, जितेश साहू, शुभम प्रजापति, मिथलेश चंदेल, आशीष, भूपेंद्र , कनक सिन्हा, संतोष आदि उपस्थित रहे।।