राजनांदगॉव । प्रसिद्ध चिकित्सक रिटायर्ड मेजर डॉ. मेजर हरिश ग्रोवर का आकस्मिक निधन आज दिनांक ०९.१२.२०२४ सोमवार को सुबह १० बजे हो गया है वे राजनांदगॉव शहर के प्रसिद्ध चिकित्सकों में से एक थे। इनके पुत्र जुबीन ग्रोवर जो कि ऑस्ट्रेलिय में डॉक्टर के पद पर पदस्थ है। दिनांक १०.१२.२०२४ को उनके आने के बाद दोपहर ३ बजे डॉ. हरिश ग्रोवर की अंतिम यात्रा निज निवास बल्देवबाग से मुक्तिधाम के लिये प्रस्थान करेगी। डॉ. हरिश ग्रोवर अपने पीछे पुत्री मेघना भाटिया एवं पुत्र डॉ. जुबीन ग्रोवर तथा राम ग्रोवर, अनिल ग्रोवर, जग्गी ग्रोवर, शिलू ग्रोवर के बड़े भाई व पत्नि वीना ग्रोवर सहित अपने नाती पोतो का हराभरा परिवार छोड़ गये।