० आज की परिस्थिति आपातकाल की याद दिलाती है – सिंह
राजनादगांव -प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पद्मश्री स्व गोविंदराम आडोटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ सोनकर समाज नंदई राज राजनादगांव कार्यक्रम में शामिल हुए ,डॉ रमन सिंह ने प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि आज प्रदेश में आपातकाल की स्थित है अपनी बात कहने की लोगो को आजादी नही है ।कांग्रेस की सरकार गुंडागर्दी पर उतर आई है ।प्रदेश में विकास तो नही हो रहा है बल्कि लोगो को पानी की समस्या ,बिजली बिल कटौती जैसे मुलभुत सुविधाओ से वंचित होना पड़ रहा है आवाज उठाने वाले लोगो के ऊपर कार्यवाही हो रही है।
पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह शहर के पद्मश्री स्व गोविंदराम आडोटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ सोनकर समाज नंदई राज राजनादगांव कार्यक्रम में शामिल हुए, कौरव सीएम ने प्रदेश की भुपेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है भूपेश सरकार की गुंडागर्दी डेढ़ साल बची है ,डेढ़ साल बाद प्रदेश में गुदाराज खत्म हो जाएगी कहा कि आज राजनादगांव की जनता को भीषण गर्मी में बिजली नही मिल रही है बिजली के लिए तरसना पड़ रहा है और पीने की पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है जबकि भाजपा की 15 साल की शासनकाल में लोगो को बिजली ,पानी की समस्या नही थी ,प्रदेश में विकास साढ़े तीन सालों से रुका हुआ है ,कोई आंदोलन करता है तो भूपेश बघेल नोटिफिकेशन जारी करते है कहा कि प्रदेश की आज की परिस्थिति देखकर इंदिरा गांधी की आपातकाल की याद दिलाती है और भूपेश बघेल इंदिरा गांधी के नक्शे कदम पर चल रहे है दबाव की राजनीति कर रहे है लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता डरेंगे नही झुकेंगे नही लड़ाई लड़ते रहेंगे।
सासंद संतोष पाण्डेय ने भी भुपेश बघेल पर साधा निशाना देखें विडियो