डॉगरगढ़. आदर्श बौद्ध महासभा नागसेन बुद्ध विहार समीति डॉगरगढ़ के द्वारा निशुल्क युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 23 जुलाई को किया जायेगा. वरिष्ट सामाजिक कार्यकता अमिताभ दुफारे से मिली जानकारी के अनुसार परिचय सम्मेलन हेतु गुगल फार्म तथा निर्धारित प्रारूप में वाट्सएप के माध्यम से फार्म भरे जा रहें हैं.छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों से 100 से अधिक युवक-युवतियों ने फार्म भरा है. परिचय सम्मेलन के दौरान 23 जुलाई को 1 जोड़ा का विवाह समिति द्वारा संपन्न किया जाएगा. एक से अधिक होने पर सामूहिक विवाह किया जाएगा. नागसेन बुद्ध विहार ट्रस्ट समिति द्वारा विवाह शुल्क कराया जायेगा तथा उपस्थित जनों को भोजन भी कराया जायेगा. आदर्श बौद्ध महासभा के अध्यक्ष डॉ मुन्नालाल नंदेश्वर ने बताया कि इस निशुल्क परिचय संम्मेलन का उद्देश्य वर्तमान आवश्यकता को ध्यान में रखते हू जरूरतमंद एक दूसरे को समझ सके, समय एवं की बचत का एक सुनहरा अवसर भी है यह परिचय सम्मेलन, ताकि जरूरतमंद लोग परिचय सम्मेलन के माध्यम के सीधे एक दूसरे से मिल सके तथा सादगी पूर्ण विवाह कर सके. आदर्श बौद्ध महासभा नागसेन बुद्ध विहार के समस्त ट्रस्टी, पधाधिकारी एवम नूतन महिला मंडल, सभी समितियों के अध्यक्ष तथा आयोजन समिति के सदस्य मनीष बडोले, मुकेश कांडे, पुरुषोत्तम रामटेके, पंचशीला सहारे, संजू गजभिये, बबीता जनबंधु,सरोज लांजेवार, माया भास्कर ने आयोजन को सफल बनाने जुटे हुए है.