डोंगरगांव । समीपस्थ ग्राम रामपुर में चार जनवरी को मंडई मेला का आयोजन रखा गया है। इस दौरान रात्रि में लोगों के मनोरंजन के लिये छत्तीसगढ़ी नाच का रंगारंग कार्यक्रम रखा गया है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष ने आसपास के ग्रामीणों तथा दुकानदारों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।