रायपुर, 15 नवम्बर 2022जाति प्रमाणपत्र के बारे में मुख्यमंत्री द्वारा पूछे जाने पर रीना ने बताया कि बोइरडीह से हूं। मेरी जाति पारधी है, अभी कुछ दिक्कत आ रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पारधी समाज में कुछ दिक्कत है। आप ग्राम सभा से पारित कराएं।रीना के मामले में और सभी पारधी जाति वाले मामलों में जाति प्रमाणपत्र जारी करने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसमें नोटिफिकेशन की कार्रवाई कर यह कार्य शीघ्र करने कहा।