रायपुर, 06 दिसम्बर 2022मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात स्थल परियाबाहरा पहुंचे। उन्होंने विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि के चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र माल्यार्पण कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की।