भेंट-मुलाकात : जिला- रायपुर, अभनपुर विधानसभा, ग्राम खोरपामुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खोरपा में दी अनेक विकास कार्यों की सौगातमुख्यमंत्री ने 66 करोड़ 38 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन रायपुर, 11 फरवरी 2023मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज रायपुर जिले के अभनपुर विधानसभा के खोरपा में क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने खोरपा में करीब 66 करोड़ 38 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।