दिनांक: 16 नवम्बर 2022ग्राम – छुरिया, विकासखण्ड – छुरिया छुरिया स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर का जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण किया जायेगा। मरकाकसा से जोब तक सड़क निर्माण कराया जायेगा। उमरवाही और गेंदाटोला में सेक्टर स्तरीय महिला प्रशिक्षण भवन बनाया जायेगा । तेलिनबांधा और झिथराटोला की हाईस्कूलों को हायर सेकेंडरी में उन्नयन किया जायेगा ग्राम हालेकोसा के आश्रित ग्राम कोलिहाटोला से स्कूल पहुंच मार्ग के मध्य नाला पर पुलिया निर्माण कराया जायेगा। नेशनल हाईवे क्र. 06 सड़क चिरचारी से जोब तक सड़क के मजबूतीकरण का कार्य कराया जायेगा। ग्राम भंडारीभरदा जलाशय के जीर्णाेद्धार और नहर लाइनिंग कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति दी जायेगी । नगर पंचायत में विकास कार्यों के लिए एक करोड़ की घोषणा। उमरदा को तहसील का दर्जा देने की घोषणा की।ग्राम – चिल्हाटी, विकासखण्ड – अंबागढ़ चौकी चिल्हाटी में कॉलेज खोला जायेगा। चिल्हाटी में सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी। बूढ़ीबंजारी से मक्के आश्रम तक पुल पुलिया सहित मार्ग का निर्माण कराया जायेगा। गोंदानाला जलाशय का जीर्णाेद्धार और नहर लाइनिंग का कार्य कराया जाएगा। आमाटोला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा। ग्राम रेंगाकठेरा और छछानपहरी में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जायेगी। ग्राम थुहाडबरी में नदी किनारे पिचिंग का काम कराया जायेगा। टेकाहर्रा में 33 के.वी. का ट्रांसफॉर्मर लगाया जायेगा। टेकाहर्रा से मक्के और टेकाहर्रा से कल्लू बंजारी तक पक्की सड़क का निर्माण किया जायेगा।अम्बागढ़-चौकी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने तहसील साहू संघ अम्बागढ़ चौकी समाज की ज़मीन पर भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री ने कलार समाज द्वारा अंबागढ़ चौकी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मुस्लिम समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की स्वीकृति दी। छुरिया के उमरवाही से मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि ने उमरवाही में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति दी। पाल समाज की ओर से प्रतिनिधि ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि की रजिस्ट्री होने पर 20 लाख रुपये की स्वीकृति दी। आदिवासी कंवर समाज छुरिया परिक्षेत्र में सामुदायिक भवन निर्माण के 30 लाख रुपये की स्वीकृति दी। कुर्मी समाज के लिए दुगाटोला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति दी। बौद्ध समाज के लिए छुरिया में सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की। गोंडवाना समाज के लिए अम्बागढ़ चौकी में सामुदायिक भवन एवं अन्य विकास कार्यों के लिए 30 लाख रूपए की स्वीकृति। निषाद समाज के सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख रूपए की घोषणा। हल्बा समाज के सामुदायिक भवन के विस्तार एवं अन्य सुविधा के लिए 15 लाख रूपए की स्वीकृति। हल्बा समाज अम्बागढ़ चौकी में सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पैरों से दिव्यांग संजीव चौहान के लिए पेट्रोल चलित तिपहिया वाहन की स्वीकृति दी।