11 फरवरी 2023भें
श्रीमती धने
रायपुर, भेंट-मुलाकात : जिला-रायपुर, अभनपुर विधानसभा, ग्राम तामासिवनीमुख्यमंत्री सुपोषण योजना की लाभान्वित धनेश्वरी साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात करते हुए बताया कि नियमित रूप से सुपोषण आहार के सेवन से बड़ा लाभ हुआ है। उनकी खून की कमी दूर हो गई है। वहीं खिलेश्वरी तारक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण योजना से बहुत फायदा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के वजन में कमी और महिलाओं में खून की कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री सुपोषण योजना शुरू की गई है, ताकि मजबूत छत्तीसगढ़ बनाया जा सके।