छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा रायपुर जिले के विकासखण्ड-आरंग की महानदी मुख्य नहर के वितरक शाखा क्रमांक-20 के अंतर्गत रीवा बंधवा (फीडर टेंक) तालाब के जीर्णोद्धार कार्य के लिए एक करोड़ 88 लाख 82 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रदान की गई है। योजना से निस्तारी-भू-जल संवर्धन सहित क्षेत्रीय किसानों को 65 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।