अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी जारी है। बीते सप्ताह शनिवार की अपेक्षा सोना 500 रुपये महंगा हो गया। वहीं चांदी की कीमतें भी 1500 रुपये उछल गई। मंगलवार सुबह रायपुर सराफा बाजार में सोना 53500 रुपये प्रति दस ग्राम पर खुला। इसके साथ ही चांदी 68500 रुपये प्रति किलो रही। सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों कीमती धातुओं में इस प्रकार से उतार-चढ़ाव का रुख बना रहेगा। आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में इस प्रकार का रुख देखने मिलेगा।
ग्राहकी की रफ्तार सुस्त
कीमतों में इजाफा होने के साथ ही शादी के मुहुर्त खत्म होने से अब सराफा कारोबार की रफ्तार भी सुस्त हो गई है। सराफा संस्थानों में एक बार फिर से सन्नाटा पसरने लगा है। कारोबारियों का कहना है कि अगले माह से शादियां शुरू होते ही कारोबार में फिर से बढ़ोतरी होगी। सराफा संस्थानों में अभी भी बनवाई में विशेष छूट और आकर्षक उपहार योजना दिए जा रहे है। इन्हें उपभोक्ता भी काफी पसंद करते है।ADVERTISING
कोरोना काल में 300 करोड़ से अधिक का गोल्ड लोन
कोरोना काल में गोल्ड लोन लेने वालों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। वित्तीय वर्ष 2019 और 2020 की तुलना में 2021 में गोल्ड लोन करीब 25 फीसद ज्यादा रहा। वर्ष 2021 में प्रदेश में कुल 300 करोड़ से अधिक का गोल्ड लोन रहा। बैंकों के साथ ही गोल्ड लोन देने वाली संस्थानों द्वारा आकर्षक ब्याज दर पर गोल्ड लोन उपलब्ध भी कराया जा रहा है। आसानी से मिल जाने के कारण उपभोक्ता भी काफी पसंद करते है। इन दिनों बैंकों के साथ ही गोल्ड लोन देने वाली संस्थानों द्वारा गोल्ड को प्रमोट भी किया जा रहा है ताकि ग्राहक भी इसकी ओर आकर्षित हो। इसके चलते ही गोल्ड लोन लेने वालों की संख्या में भी बढ़ोतीर हो रही है।