दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से अपरेंटिस पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस रेलवे भर्ती के माध्यम से संगठन में कुल 1,033 पद भरे जाएंगे। एसईसीआर रेलवे की ओर से अपरेंटिस भर्ती के लिए पंजीकरण लिंक सक्रिय कर दिया गया है। रेलवे अपरेंटिस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मई, 2022 को समाप्त होगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की अपरेंटिस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की अवधि के लिए प्रशिक्षुता प्रशिक्षु से गुजरना होगा और उन्हें सरकार के नियमों के अनुसार वजीफा यानी स्टाइपेंड दिया जाएगा। पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण यहां देखे जा सकते हैं। उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपरेंटिसशिप इंडिया या दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in और secr.indianrailways.gov.in और पर खुद को पंजीकृत करवाना होगा।