राजनांदगांव – रेलवे की ओर से ट्रेन में रिजर्वेशन भी शनिवार से शुरू हो गया था। IRCTC ने बिलासपुर से नागपुर के लिए चेयरकार का किराया AC-II के बराबर 1077 रुपये, एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 2,045 रुपये टिकट के दाम तय किए गए हैं। ट्रेन में 16 कोच हैं जिनमें 14 चेयर कार और 2 एग्जीक्यूदटव चेयर कार शामिल हैं। कुल बैठने की क्षमता 1128 है।

वंदे भारत ट्रेन के राजनांदगांव पहुंचने पर रविवार दोपहर भव्य स्वागत किया गया। लोग ढोल बजा जमकर नाचे। ट्रेन पर फूल बरसाए गए। राजनांदगांव ट्रेन पहुंचने पर लोगों को दोहरी खुशी मिली। एक तो देश की सबसे तेज ट्रेन छत्तीसगढ़ के हिस्से में आई और दूसरा राजनांदगांव में इस ट्रेन का स्टॉपेज दिया गया। इस खुशी में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित तमाम भाजपाई भी पहुंचेे लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने दुरी बना रखी जिसे लेकर नगर में चर्चा होते रही कि जो लोग दावे कर रहे थे कि राज्य सभा सदस्यो ने इस ट्रेन को रोकवाने में मदद की वे लोग नदारत रहे वही शहर की प्रथम नागरिक के भी नही आने की चर्चा होते रही

इससे पहले वंदे भारत ट्रेन को नागपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई। वहां से ट्रेन दोपहर करीब 1.30 बजे राजनांदगांव पहुंची। इस दौरान लोग ट्रेन में भी चढ़ गए और सेल्फी ली। यह ट्रेन बिलासपुर से चलकर रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गोंदिया होते हुए नागपुर के बीच सप्ताह में छह दिन चलेगी। इसके बाद बिलासपुर से नागपुर के बीच का सफर छह घंटे में पूरा हो जाएगा। इससे पहले, अक्टूबर में मुंबई-अहमदाबाद रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई गई थी।

रेलवे की ओर से वंदे भारत ट्रेन का टाइम शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इसके चलने से यात्रियों को बेहतर और अच्छी सुविधा मिलेगी। रेलवे की ओर से ट्रेन में रिजर्वेशन भी शनिवार से शुरू हो गया था। IRCTC ने बिलासपुर से नागपुर के लिए चेयरकार का किराया AC-II के बराबर 1077 रुपये, एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 2,045 रुपये टिकट के दाम तय किए गए हैं। ट्रेन में 16 कोच हैं जिनमें 14 चेयर कार और 2 एग्जीक्यूदटव चेयर कार शामिल हैं। कुल बैठने की क्षमता 1128 है।
