दिल्ली के अम्बेडकर इंटरनेशनल भवन में आयोजित एंटरप्रेन्योर्स एंड ट्रेडर्स लीडरशिप समिट में “एक राष्ट्र एक चुनाव” विषय पर आयोजित सेमिनार केंद्रीय वाणिज्य मंत्री श्री पीयूष गोयल जी, केंद्रीय कृषी मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की आतिथ्य में सम्पन हुआ। जिसमे देश भर से प्रमुख व्यापारी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। राजनांदगांव के व्यापारी प्रतिनिधि एवं उद्योग जगत की प्रतिष्ठित पहचान श्री राजा मखीजा जी ने दिल्ली में आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनकी इस उपस्थिति ने राजनांदगांव के व्यापारी समाज का मान बढ़ाया है।
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अन्य वरिष्ठ व्यापारी प्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए जिनमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक श्री लाभचंद बाफ़ना जी, रायपुर के पूर्व विधायक व छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संरक्षक श्री श्रीचंद सुंदरानी जी , राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य व पूर्व में चेंबर के प्रदेश अध्यक्ष व कैट के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री अमर परवानी जी छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी जी , चैम्बर के कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश वासवानी जी , छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश महामंत्री श्री अजय भसीन जी , कैट छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधि मंडल , चैंबर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधि मंडल उपस्थित रहे।
श्री राजा मखीजा जी पूर्व में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव लड़ विजय होकर प्रदेश मंत्री पद पर निर्वाचित हुए , वे कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के प्रदेश मंत्री भी हैं। इसके अलावा, वे भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ राजनांदगांव के जिला संयोजक की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।
व्यापारी जगत के साथ-साथ उन्होंने जनप्रतिनिधि के रूप में भी अपनी सक्रिय भूमिका दर्ज की है। हाल ही में हुए निकाय चुनाव में राजनांदगांव नगर निगम से पार्षद पद पर भारी मतों से विजयी होकर वे नगर निगम के राजस्व विभाग के चेयरमैन नियुक्त हुए हैं।
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि राजा मखीजा जी न केवल एक व्यापारी प्रतिनिधि हैं बल्कि समाज, संगठन और राजनीति में संतुलित नेतृत्व देने वाले सक्रिय व्यक्तित्व हैं।