रायपुर / राजनांदगांव । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति शालिनी राजपूत के द्वारा प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति एवं जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई जिसमें राजनांदगांव से संगीता मिश्रा को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
गौरतलब हो कि संगीता मिश्रा राजनांदगांव महिला मोर्चा उत्तर मंडल की सहकोषाध्यक्ष है। उनकी संगठन के प्रति सक्रियता को देखते हुए इन्हें प्रदेश में कार्यकारिणी सदस्य नियुक्ति किया गया है। श्रीमति मिश्रा की नियुक्त पर भाजपा के पदाधिकारी, सदस्य सहित उनके करीबियों एवं रिस्तेदारों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।