सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपित युवक का जुलूस निकालकर कोर्ट में पेश किया। पुलिस के अनुसार आरोपित युवक ने कार को गलत ढंग से खड़ा किया था। इसके बावजूद गुंडागर्दी करते हुए मोटरसाइकिल सवार युवक से मारपीट की।
बिलासपुर। सदर बाजार में सरेराह गुंडागर्दी करने वाले युवक का पुलिस ने जुलूस निकाला. बीच बाजार में मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. बिलासपुर के सदर बाजार में दिनदहाड़े हाथापाई करने वाले आरोपी की पुलिस ने आज गोल बाजार से लेकर जिला कोर्ट तक जुलूस निकाला.
दरअसल बीते दिन बिलासपुर के सदर बाजार में आरोपी शेख अब्बास ने खरीदी करने बाजार आए एक युवक की पिटाई कर दी गई थी. कार में खरोच लगने की बात पर आरोपी ने लोहे की रॉड से युवक की भरे बाजार जमकर धुनाई की थी.इस दौरान प्रार्थी युवक के शरीर पर चोट के गहरे निशान उभर आए थे. इसके अलावा युवक के साथ बाजार आई महिला से आरोपी ने बदतमीजी भी की थी। जिसके बाद मामला कोतवाली थाने पहुंचा था. पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी, जिसके बाद आरोपी युवक की लगातार तलाश की जा रही थी, लेकिन युवक मौके से फरार हो गया था. इसके बाद आज पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया और उसका कोतवाली थाने से लेकर जिला कोर्ट परिसर तक जुलूस निकाला.
इंटरनेट मीडिया में वीडियो वायरल
घटना के तीन दिन बीच बाजार मारपीट कर दहशत फैलाने वाले युवक का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ। इसके बाद कोतवाली सक्रिय हुई। आरोपित अब्बास की खोजबीन शुरू कर दी। शनिवार को सुबह आरोपित अब्बास को गिरफ्तार किया। दोपहर को जुलूस निकालकर कोर्ट में पेश किया।
बच्चे व पत्नी छोड़ने के लिए लगाते रहे गुहार
कार चालक आरोपित युवक बेसबाल निकालकर रविदास के साथ मारपीट की। तब रविदास की पत्नी व चार वर्षीय बच्चे हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाते रहे। इसके बावजूद आरोपित कार चालक जान से मारने की धमकी दे रहा था। पीड़ित की पत्नी व बच्चे घबरा गए थे। इसके बाद आरोपित युवक कार से भाग गया।