राजनांदगांव ब्लाक के अचानकपुर भाठागांव में एक ग्रामीण द्वारा सरकारी चारागाह की जमीन पर कब्जा कर बकायदा बोर खनन कर खेती करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत प्रशासन से कब्जा हटाने की मांग
अचानकपुर भाठापारा की सरपंच सावित्री संध्या टोप्पो ने बताया कि ग्रामीणों ने बताया कि गांव के खसरा नंबर 521 की 7.524 हेक्टेयर जमीन सरकारी है और उक्त जमीन को चारागाह से लिए चिन्हांकित किया गया है।
उक्त जमीन पर गांव के ही रेवादास वैष्णव पिता गोविंद दास वैष्णव द्वारा कब्जा कर तार से घेरा करने के बाद बकायदा बोर खनन भी कर लिया गया है और खेती की जा रही है। ग्रामीण हंसूदास वैष्णव ने बताया कि उक्त किसान द्वारा जमीन पर तीन-चार साल से कब्जा कर खेती किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण रेवादास द्वारा कब्जा किए जमीन को कब्जा मुक्त करने की मांग पर ग्रामीणों को धमकाया जाता है।
सरपंच सावित्रा संध्या टोप्पों ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर उक्त जमीन की पटवारी से नाप जोख कराने पर करीब तीन एकड़ में कब्जा होने का खुलासा हुआ है। उन्होंने बताया कि उक्त खसरे की जमीन के संबंध में सूचना के अधिकार के तहत जानकारी ली गई है। इसमें जमीन सरकारी व चारागाह का दर्शाया गया है। ग्रामीण उक्त जमीन को कब्जा मुक्त कर चारागाह के लिए उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जमीन के नाम पर 3 एकड़ पर कब्जा दिखाया जा रहा है। उक्त जमीन का सीमांकन करने की तैयारी है।
गांव के खसरा नंबर 521 में 7.524 हेक्टर जमीन चारागाह के लिए है। नापजोख कराने पर 3 एकड़ में कब्जा होने का खुलासा हुआ है। इसकी शिकायत पर कब्जा हटाने की मांग की गई है। जल्द जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
सावित्री संध्या टोप्पो, सरपंच ग्राम पंचायत अचानकपुर भाठापारा