शिक्षा, स्वास्थ्य, रेलवे,सरकारी बैंक जैसे बड़े विभागों में भर्तियां निकली हैं। जिसके लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अलग-अलग चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। वहीं, रेलवे ने पहली बार न केवल अपनी भर्ती परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा करने के लिए समय-सारिणी निर्धारित की है, बल्कि इस वर्ष की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी की परीक्षाओं में चयनित 35,281 उम्मीदवारों को मार्च 2023 तक नौकरी प्रदान करने की समय-सीमा भी निर्धारित की है।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की अधिसूचना के अनुसार, 68वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होना तय है। आयोग की ओर से फॉर्म भरते समय छात्रों से इसे लेकर राय मांगी गई है। आयोग की ओर से उम्मीदवारों को कुछ विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से आवेदन फॉर्म भरते समय उन्हें एक विकल्प चुनना होगा। सर्वाधिक उम्मीदवारों द्वारा चुने गए विकल्प को परीक्षा में अपनाने को लेकर आयोग की परीक्षा समिति विमर्श करेगी और उसे परीक्षा के पैटर्न में शामिल किया जाएगा
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स के लिए पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें।
- अब खुद को रजिस्टर करें, और फिर आवेदन पत्र भरने के लिए लॉग इन करें।
- इसके बाद आवश्यकतानुसार अपने दस्तावेजों को अपलोड करें।
- फिर उम्मीदवारों को आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।
- शुल्क भुगतान करने के उपरांत अपना आवेदन फॉर्म जमा करें।
- अब उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म और भुगतान रसीद का प्रिंट आउट ले लें
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की अधिसूचना के अनुसार, 68वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 20 दिसंबर, 2022 को खत्म होने जा रही है। आयोग द्वारा जारी अस्थायी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीपीएससी की 68वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी
बिहार लोक सेवा आयोग की 68वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने का कल यानी 20 दिसंबर आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे 20 दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं
ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) ने प्लानिंग और कन्वर्जेन्स डिपार्टमेंट के तहत ओडिशा सबऑर्डिनेट स्टैटिक्स और इकोनॉमिक सर्विस कैडर के ग्रुप बी में स्टैटिस्टिकल अधिकारियों के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया ग या है। ध्यान दें कि आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी, 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.opsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। वे कैंडिडेट्स जो इस साल बिहार बोर्ड 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दे रहे हों, वे अपने स्कूल से प्रवेश पत्र ले कर सकते हैं। स्कूलों को ये एडमिट कार्ड बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड करना होगा।
दिल्ली विश्वविद्यालय आज स्नातक प्रवेश के लिए ‘स्पेशल स्पॉट राउंड’ शुरू करेगा। जो उम्मीदवार विश्वविद्यालय में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे डीयू की आधिकारिक वेबसाइट – entry.uod.ac.in पर स्पेशल स्पॉट राउंड लिस्ट देख सकते हैं।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने जेएनयूईई पीएचडी परीक्षा के लिए जेएनयूईई 2022 उत्तर कुंजी और प्रतिक्रियाएं आधिकारिक वेबसाइट jnuexams.nta.ac.in पर जारी की हैं।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र यानी इसरो से जुड़ने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। इसरो की ओर से वैज्ञानिक और अभियंता पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसके आवेदन का आज आखिरी दिन है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉन कॉलेजिएट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन के लिए आज यानी 19 दिसंबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करेगा।
केंद्रीय विद्यालय ने 17 दिसंबर 2022 के रोजगार समाचार पत्र में कमिश्नर के पद पर भर्ती KVS Recruitment New Notification 2022-23:KVS Recruitment New Notification 2022-23:के लिए एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इस पद पर नौकरी पाने वालों को पे लेवल -12 के मुताबिक 78,800 रुपये से लेक 2,09,200 रुपये महीना तक सैलरी मिलेगी
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अंडर ग्रेजुएट एडमिशन के लिए स्पेशल स्पॉट राउंड के तहत खाली पड़ी सीटों की सूची जारी कर दी है। वे कैंडिडेट्स जो इस राउंड के तहत एडमिशन लेना चाहते हों, वे डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर लिस्ट चेक कर सकते हैं।
सीआईएसएफ के कॉन्स्टेबल पद के लिए आवेदन करने की कल आखिरी तारीख है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे कल यानी २० दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
क्लैट 2023 परीक्षा के आयोजन के तुरंत बाद ही एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। वे कैंडिडेट्स जिन्होंने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट दिया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। कल यानी 18 दिसंबर 2022 के दिन क्लैट 2023 परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा के बाद ही प्रोविजनल आंसर-की रिलीज कर दी गई थी।
झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने झारखंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग ऑफिसर पद पर बंपर भर्ती निकाली थी। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया काफी समय से चल रही है और अब इनके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट भी आ गई है। वे कैंडिडेट्स जो जेएसएससी के इन पद पर आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते हों, वे झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।