कलेक्टर कार्यालय सूरजपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार ओड़गी जनपद के ग्राम पंचायत दवनसरा, दवना एवं ग्राम टोटको नलकूप खनन एवं मोटर पम्प स्थापना कार्य 03 नग सीएसआर मद से 4.53 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। क्रियान्वयन एजेंसी अनुविभागीय अधिकारी लाईट मशीनरी नलकूप एवं गेट उप संभाग बैकुण्ठपुर जिला कोरिया, जिला प्रशासन और एसईसीएल भटगांव संयुक्त रूप से रहेंगे।क्रमांक/1407/लोकेश