शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई में 17 मई को नवाचार पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. आरपी अग्रवाल ने उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए उनकी ऊर्जा व क्षमता को बताते हुए इसके सदुपयोग कर नवाचार के प्रयास के लिए प्रेरित किया।
साथ ही इसे बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने के मार्ग बताए। दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. केएल टांडेकर ने अपने महाविद्यालय इकाई के समस्त कार्यों में भरपूर समर्थन देने का आश्वासन देते हुए बच्चों को और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। विशेष अतिथि डॉक्टर राजेश पांडे ने स्वयंसेवकों के असाधारण क्षमता पर छात्रों से चर्चा की। राजनांदगांव के जिला संगठन डॉ. सुरेश कुमार पटेल ने डोंगरगांव महाविद्यालय के अंतर्गत ग्राम आरी के नवयुवक स्वयंसेवकों द्वारा पुस्तकालय स्थापना के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए नवाचार को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने के लिए स्वयंसेवकों को मार्ग दिखाया।