होटल पहले से ही बदनाम रहे हैं। छापेमारी के बाद यहां हो रहे गंदे धंधे की चर्चा जोर पकड़ चुकी है। यहां होटलों में तस्वीर दिखाकर लड़कियां बुलाए जाती हैं।

छपरा शहर के होटलों में देह व्यापार का धंधा काफी दिनों से चल रहा है। भगवान बाजार थाना क्षेत्र के एक होटल से शनिवार को चार लड़के और चार लड़कियां पकड़ी गईं। इस शहर के कई होटलों व लॉज में इसके पहले भी देह व्यापार के आरोप में लड़कियां पकड़ी गई हैं। इस दौरान एक शिक्षक व सेना का जवान भी पकड़े गए थे। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने कहा कि गुप्ता सूचना मिली थी कि यहां के होटलों में देह व्यापार कराया जाता है। इसके बाद कार्रवाई की गई। इस होटल में इसके पहले 17 अगस्त 2020 को हुई थी पांच लड़कियां देह व्यापार में पकड़ी गई थी।

होटल संचालक मुहैया कराते लड़कियां, आन काल बुलाते हैं
शहर के होटलों में चल रहे अवैध देह व्यापार के धंधे में होटल संचालकों की भूमिका दलालों वाली है। कुछ होटल वाले लड़कियों तथा महिलाओं को रखते हैं। उन्हें ग्राहक के आने पर पसंद करने के लिए सामने लाया जाता है और जैसी पसंद होती है, वैसी कीमत वसूली जाती है। होटलों में लड़कियां व महिलाएं आन काल मिलती हैं, जिनकी तस्वीर दिखाकर होटल संचालक ग्राहकों से पसंद कराते हैं।

छपरा में देह व्यापार के कुछ हालिया मामले
- 09 मार्च 2022 : अवतार नगर थाना क्षेत्र के बोधा टाल प्लाजा के पास पानहार होटल में छापेमारी करते हुए दो लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।
- 17 अगस्त 2020 : भगवान बाजार के जंक्शन मोड के पास राजपूत होटल में छापेमारी कर रैकेट का भंडाफोड किया गया था। पांच युवक व पांच युवतियों को पकड़ा गया था।
- 28 मार्च 2019 : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढ़ा मढिय़ा मोड पर किराये के मकान में देह व्यापार कर रही पांच महिला एवं दो पुरुष को पकड़ा गया था।
- 05 मई 2016 : मढ़ौरा के नगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 में एक मकान में चल रहे देह व्यापार में चार महिलाएं समेत पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा था।
- 28 अगस्त 2017 : भगवान बाजार थाना क्षेत्र के कई होटलों में छापेमारी कर 52 युवक -युवतियों को पकड़ा गया था।