Raipur-तेलीबांधा थाने में एक माडल युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। युवती ने दुर्ग के युवक साहिल जैन के खिलाफ अपराध दर्ज करवाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपित ने उसे होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद वह फरार हो गया। आरोपित इवेंट संचालक है।
पुलिस के मुताबिक, पखांजूर निवासी 19 वर्षीय युवती रायपुर में रहकर पढ़ाई कर रही है। पढ़ाई के साथ वह माडलिंग भी करती थी। युवती ने पुलिस को बताया कि 23 अगस्त को एक दोस्त ने उसे वीआइपी रोड स्थित एक होटल में बुलाया था। होटल में पहले से साहिल मौजूद था। उसका दोस्त कुछ जरूरी काम की बात कहकर होटल से बाहर चला गया। युवती के मुताबिक, साहिल ने इसी दौरान उससे दुष्कर्म किया।