रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी के आरंग में एक 6वीं में पढ़ने वाली बच्ची की लाश मिली है। बच्ची के साथ रेप किया गया है फिर उसका गला दबा कर मौत के घाट उतारा गया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने एक संदेही नाबालिग लड़के को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ मे उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है ।
जानकारी के मुताबिक, घटना आरंग थाना क्षेत्र की है। 12 वर्षीय बालिका आज सुबह से लापता थी। शाम में घर से 300 मीटर की दूरी पर उसकी लाश मिली। शव के कपड़े फटे हुए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची आरंग पुलिस ने एक नाबालिग संदेही को हिरासत में लिया । संदेही नाबालिग भी मृतिका के गांव का ही रहने वाला है। बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी होगी। इस मामले में पुलिस संदेही से पूछताछ की तो इस लड़के ने पहले पुलिस को घुमाया फिर जब पुलिस बे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया।
मृतक लड़की गांव के स्कूल में 6वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसकी उम्र महज 12 साल थी। आरोपी भी 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला स्टूडेंट है। घटना के वक्त लड़की घर से मात्र 300 मीटर की दूरी में खेत में खेल रही थी। गांव के ही पड़ोसी आरोपी नाबालिग लड़के की नीयत मासूम को लेकर नीयत ठीक नहीं थी। खेत के पास अकेली खेल रही नाबालिग लड़की को देख आरोपी मौके का फायदा उठाकर उससे दुष्कर्म किया।बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान जब बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसे घटना की किसी को भी नहीं देने की बात कही । जब लड़की ने उसका विरोध किया और वो बात नहीं मानी तो आरोपी ने गुस्से में आकर बोरवेल पर 3-4 बार बच्ची का सिर दे मारा, जिससे बच्ची का सिर लहूलुहान हो गया। उसके बाद आरोपी ने उसका गला घोंट दिया। पुलिस को मृतका के बॉडी में सिर और गले में चोट के गंभीर निशान मिले हैं। पुलिस ने लड़के की मार्कशीट की जांच की तो आरोपी लड़के की उम्र मार्कशीट की जांच में पाया गया कि लड़का 18 साल होने से कुछ महीने कम है।