15 august 2025 Ko Kaun sa independence day hai: 79वां स्वतंत्रता दिवस, जानिए क्यों है ये खास
Independence Day 2025: हर साल 15 अगस्त को भारत में बड़े हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमारे देश की आज़ादी का प्रतीक है, जब 1947 में अंग्रेजों की गुलामी से हमारा देश आज़ाद हुआ था। अब कुछ ही दिनों में 15 अगस्त आने वाला है, और बहुत लोग सोच रहे हैं कि इस साल भारत अपना 78वां या 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो चिंता मत कीजिए, इस आर्टिकल के बाद आपका कंफ्यूजन साफ़ हो जाएगा।
78वां या 79वां स्वतंत्रता दिवस? सही जवाब क्या है?
जब आप सोचते हैं कि आज़ादी को कितने साल हो गए, तो सबसे आसान तरीका होता है. 2025 में से 1947 को घटाना। ऐसा करने पर जवाब आता है 78 साल। तो क्या भारत इस साल अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है? नहीं!
असल में, स्वतंत्रता दिवस की गिनती थोड़ी अलग होती है। क्योंकि भारत ने अपना पहला स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 1947 को मनाया था, इसलिए उसी दिन से गिनती शुरू होती है।
- 15 अगस्त 1947 — पहला स्वतंत्रता दिवस
- 15 अगस्त 1948 — दूसरा स्वतंत्रता दिवस
- …और इसी तरह गिनती बढ़ती रही।
इस हिसाब से, 15 अगस्त 2025 को भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा।
15 अगस्त क्यों खास है?
15 अगस्त सिर्फ एक तारीख़ नहीं, बल्कि हमारे देशवासियों की हिम्मत, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है।
यह दिन हमें याद दिलाता है कि कैसे हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी, ताकि हम आज़ादी की हवा में सांस ले सकें। इसलिए 15 अगस्त का जश्न केवल आज़ादी मनाने के लिए नहीं, बल्कि उन सभी बलिदानों को सम्मान देने के लिए भी है।
आज जब हम खुले आसमान के नीचे चैन से जी रहे हैं, तो इसका श्रेय उन्हीं वीरों को जाता है, जिन्होंने देश की खातिर सब कुछ दांव पर लगा दिया।