➡️ आरोपियों के कब्जे से तास पत्ती सहित पास एवं फड़ से नगदी रकम 4560₹ किया गया जप्त
➡️ आरोपियों के विरुद्ध छ0ग0 जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही
➡️ अंबागढ़ चौकी पुलिस की जुआ सट्टा पर लगातार कार्यवाही जारी
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी श्री वाई0 अक्षय कुमार (भा0पु0से0), अति0 पुलिस अधीक्षक श्री पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ चौकी श्री अर्जुन कुर्रे के दिशा निर्देशन में जिले में जुआ सट्टा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसी आभियान की कड़ी में थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी नगर निरीक्षक बृजेश सिन्हा एवं थाना स्टाफ द्वारा विशेष मुहिम चलाकर आरोपीगण 01. अरविंद कोरेटी पिता नेगराम कोरेटी उम्र 20 साल निवासी देववाड़वी , 02. दामेसाय मंडावी पिता धिरयार मंडावी उम्र 37 साल निवासी पटेली 03. मुकेश पटेल पिता सरजू राम पटेल उम्र 21 साल निवासी देववाड़वी, 04. रूपेश कुमार हारमें पिता फत्तु राम हारमें उम्र 24 साल निवासी देववाड़वी, 05.भूपेन्द्र पटेल पिता रूपसिंह पटेल उम्र 31 साल निवासी वार्ड नंबर 11 अं0चौकी, 06. सुनील कुमार पटेल पिता सरजू राम पटेल उम्र 24 साल निवासी देववाड़वी, 07. भागवत राम पटेल पिता सुराजू राम पटेल उम्र 28 साल साकिन देववाड़वी थाना अम्बागढ़ चौकी जिला मोहला मानपुर अं0चौकी को मोमबत्ती की रोशनी में 52 पत्ती ताश में रुपए पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया जिनके पास एवं फड़ नगदी4560₹ एक अधजली मोमबत्ती तथा 52 पत्ती ताश जप्त कर आरोपीगणों के विरुद्ध धारा 3(2) छ0ग0 जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया गया|उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी नगर निरीक्षक बृजेश सिन्हा, प्रधान आरक्षक 1701 उमेश यादव, 1031 पूर्णानंद पोर्ते, 326 राजेश कुमार पाटले, आरक्षक 222 मनीष रावटे, 1674 विजय कुर्रे, 493 दुर्वेंद्र हिरवानी,1525 अर्जुन वर्मा, 1773 त्रिवेश सोनवानी, स0आर0 104 अमृत तुलावी एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा|
“”थाना क्षेत्र में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है आगे भी अभियान जारी रहेगा””
बृजेश सिन्हा (नगर निरीक्षक)थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी