धमतरी 01 फरवरी 2023शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय को बैंक ऑफ बड़ौदा धमतरी द्वारा 25 हज़ार रूपये की चित्रमय नैतिक कहानियों की किताबें भेंट की गईं। उप संचालक, समाज कल्याण विभाग अखिलेश तिवारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह किताबें कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) मद से भेंट की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नगरी गीता रायस्त, लीड बैंक मैनेजर पी.के.रॉय, बैंक ऑफ बड़ौदा धमतरी के मुख्य प्रबंधक मृत्युंजय खाटुआ सहित शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस मौके पर अपर कलेक्टर कौशिक ने विद्यालय के विभिन्न कक्षाआंे और लाइब्रेरी का अवलोकन कर श्रवण बाधित बच्चों के अध्ययन, अध्यापन प्रक्रिया की जानकारी भी ली।