पंचोली ब्रदर्स, शर्मा योद्धा, पुरोहित रायल्स, परशुराम हिटर्स की धमाकेदार जीत
राजनांदगांव। आलराउंडर सत्यम शर्मा के ताबड़ तोड़ बल्लेबाजी के चलते पंचोली ब्रदर्स ने परशुराम हिटर्स को मारवाड़ी गौड़ ब्राम्हण समाज परशुराम भवन राजनांदगांव के द्वारा तुलसी विहार टर्फ क्रिकेट मैदान रायपुर नाका में खेली जा रही प्रथम मारवाड़ी गौड़ ब्राम्हण प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में करारी शिकस्त दी। आज के अन्य मैचों में शर्मा योद्धा ने बालाजी सुपर किंग को पुरोहित रायल्स ने शक्ति टाईटन्स को व परशुराम हिटर्स ने बालाजी सुपर किंग को पराजित किया। इस अवसर पर नगर के प्रसिद्ध नाक, कान, गला विशेषज्ञ डा. मिथलेश शर्मा सहित समाज के वरिष्ठजन, नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल के साथ ही आयोजन में सम्मिलित सभी टीमों के संचालक, कोच, मैनेजर व खिलाड़ी उपस्थित रहे।
मारवाड़ी गौड़ ब्राम्हण समाज परशुराम भवन द्वारा आयोजित प्रथम मारवाड़ी गौड़ ब्राम्हण प्रीमियर लीग क्रिकेट टुर्नामेंट के तीसरे दिन के पहले मैच में पंचोली ब्रदर्स ने आलराउंडर सत्यम शर्मा के तुफानी बल्लेबाजी के चलते श्रेष्ठता साबित करते हुए परशुराम हिटर्स को 7 विकेट से पराजित कर स्पर्धा में टाप पर बनी हुई है। परशुराम हिटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 3 विकेट खोकर 29 रन बनाए थे। जिसके जवाब में पंचोली ब्रदर्स के ओपनर बल्लेबाज सत्यम शर्मा ने महज 10 गेंद में ही 31 रन बनाकर जीत दिला दी। दूसरे मैच में शर्मा योद्धा ने बालाजी सुपर किंग को हराया। बालाजी ने 6 ओवर में चार विकेट खेकर 18 रन बनाए थे। जिसे शर्मा योद्धा ने 2.3 ओवर में 19 रन बनाकर मैच अपने पक्ष में कर लिया। जिसमें प्रशांत शर्मा ने 8 रन बनाए व 2 विकेट लिए। तीसरा खेला गया मैच काफी उलट पुलट वाला रहा। जिसमें दमदाम टीम शक्ति टाईटन्स को पुरोहित रायल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। शक्ति टाईटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 3 विकेट खोकर 42 रन बनाए थे। जिसमें अभिषेक शर्मा ने 28 रन का योगदान दिया था। इसके जवाब में पुरोहित रायल्स ने 4.4. ओवर में 47 रन बनाकर मैच जीत लिया। पुरोहित की ओर से आयुष शर्मा ने 28 रन बनाए व अभिषेक शर्मा ने दो विकेट लिया। आज के अंतिम मैच में परशुराम हिटर्स ने बालाजी सुपर किंग को 7 विकेट से पराजित किया। बालाजी सुपर किंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विनायक जोशी के 16 रन व दीपक शर्मा के 15 रन की बदौलत 3 विकेट पर 42 रन बनाए थे। जिसके जवाब में परशुराम हिटर्स ने अनंत शर्मा की शानदार बल्लेबाजी 17 गेंद में 37 रन के योगदान के चलते बिना कोई विकेट के 3.4 ओवर में 48 रन बनाकर मैच अपने पक्ष में कर लिया।
25 दिसंबर को सेमीफायनल व फायनल
प्रतियोगिता का सेमीफायनल व फायनल मैच, पुरुस्कार वितरण समारोह आज 25 दिसंबर को रात्रि 7.30 बजे से तुलसी विहार रायपुर नाका टर्फ क्रिकेट मैदान में आयोजित है। सेमीफायनल मैच रात्रि 7.30 बजे से व फायनल मैच रात्रि 9 बजे से खेला जाएगा।