अंबागढ़ चौकी | मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने सरकारी बैठक व योजनाओं के क्रियान्वयन में शामिल होने के लिए विभिन्न विभागों में अपने प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है। इसमें विधानसभा में जिला स्तर के समस्त कार्यालय के लिए संजय जैन, जिला पंचायत घसिया राम नाग, शिक्षा विभाग लता साव, पुलिस विभाग से अब्दुल खालिक, आदिम जाति विकास विभाग कपिल कोमरे को अधिकृत किया है। वहीं विकासखंड मोहला विधायक प्रतिनिधि सुरजीत सिंह ठाकुर, विकासखंड मानपुर रामकेवल विश्वकर्मा, विकासखंड अंबागढ़ चौकी रामेंद्र गोआर्य को प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इसी प्रकार तीनों जनपद स्तर में विधायक प्रतिनिधि शिक्षा विभाग मानपुर शाहिदा खान, मोहला गमिता लोनहारे, चौकी मनेश साहू को अपना प्रतिनिधि बनाया है।